सरोज देवी घर में लगी मशीन को डीजल इंजन से चला कर पशुओं के लिए चारा काट रहीं थीं। इसी दौरान वह इंजन बंद करने गईं तो उनकी साड़ी इंजन के पहिये में फंस गई। पहिया घूम रहा था तो महिला इंजन से चिपक कर घायल हो गई।
कासगंज रोड स्थित कोतवाली के गांव टीकरी खुर्द में 17 मार्च की शाम चारा काटते समय एक महिला की साड़ी इंजन में फंस गई। इससे महिला की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
सरोज देवी (52) पत्नी श्याम सिंह घर में लगी मशीन को डीजल इंजन से चला कर पशुओं के लिए चारा काट रहीं थीं। इसी दौरान वह इंजन बंद करने गईं तो उनकी साड़ी इंजन के पहिये में फंस गई। पहिया घूम रहा था तो महिला इंजन से चिपक कर घायल हो गई। घरवाले उसे बचाने के लिए भागे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। शोकाकुल माहौल में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।