हाथरस के गांव उमरावपुर में 17 मार्च की शाम करीब सात बजे घर के बाहर खड़े किसान को कंटेनर ने टक्कर मार दी। किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव उमरावपुर निवासी राजीव (55) पुत्र सुरेशचंद्र 17 मार्च की शाम को अपने घर के सामने खड़े थे। तभी एटा की तरफ से तेज गति से आते कंटेनर ने उनको टक्कर मार दी। राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने टक्कर मारने वाले कंटेनर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की रिपोर्ट मृतक के चाचा रतन सिंह ने कंटेनर चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
बता दें कि पिछले वर्ष दो जुलाई को एटा रोड पर गांव फुलरई मुगलगढ़ी के निकट बाबा साकार हरि के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से अब तक इसके कुछ किमी के दायरे में 30 से ज्यादा लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं।