फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की हड़ताल खत्म, आज से काम शुरू

Wed, 13 Apr 2016 12:09 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सराफा बाजार में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। सराफा कारोबार पर केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में हड़ताल जारी रही। सराफा बाजार में 42वें दिन व्यापारियों ने बैठक की और अखिल भारतीय सराफा एसोसिएशन के निर्देश से अवगत कराया। 
विज्ञापन


सराफा कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, युवा सराफा कमेटी के अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से प्रांतीय पदाधिकारियों की वार्ता हो गई है। भाजपा अध्यक्ष ने मांगें माने जाने का आश्वासन दिया है। आश्वासन के बाद ही अब हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। 13 अप्रैल से जिले के सभी सराफा बाजार पूर्व की भांति खुलेंगे। बैठक से पूर्व व्यापारियों ने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बैठक और धरने में विनोद कुमार, आलोक वार्ष्णेय, रमनमूर्ति शर्मा, राकेश बूटिया, राजेश अग्रवाल, रविंद्र लहरा वाले, अतुल गर्ग, दीपेश अग्रवाल, अमलेश बंसल, राकेश संटू, नवल किशोर लल्ला, रमेश चंद्र वार्ष्णेय, रमेश चंद्र सोनी, रामबल्लभ, पवन कुमार, कालीचरन आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें