फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटा बनकर बांटे गिफ्ट, बच्चों ने मचाया धमाल

Sat, 24 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस के एसएसडी स्कूल में सेंटा क्लॉज के साथ झूमते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिसमस-डे के मौके पर शहर के कॉन्वेंट स्कूलों में क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम रही। सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने नन्ने मुन्ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। स्कूलों में कार्यक्रम की भी धूम रही। 
विज्ञापन

सेंट पीटर्स स्कूल चित्रगुप्त नगर में क्रिसमस डे मनाया गया। मुख्य अतिथि विजय कुमार ने प्रार्थना कराई। दिनेश कुमार ने प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित बातों को बताया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी मन मोह लिया।

इस अवसर पर टी जौन, शिवानी, बिट्टू, पूजा, हिमानी, ज्योति आदि का सहयोग रहा। दून पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। बच्चों ने सेंटा की ड्रेस पहन कर खूब धमाल मचाया। प्रधानाचार्या रैना कृष्णात्रे आदि का सहयोग रहा।  सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे कार्यक्रम की शुरूआत प्रबंधक दिनेश सेकसरिया, प्रधानाचार्य केएएन शर्मा, उप प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी में भाषण दिए। विद्यालय में पूर्व में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत किए गए। इस अवसर पर नीता शर्मा, नूतन शर्मा, आरती वार्र्ष्णेय, प्रीति जैन, प्रगति सेकसरिया, रूपेश जैन, मनोज शर्मा, राजेश प्रजापति, उदय सिंह, गोविंद गुप्ता, हिमांशु शर्मा, उपवन गुप्ता का सहयोग रहा। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने सभी बच्चों को ईसा मसीह के संदेशों की वर्तमान में प्रासंगिकता बताई।

लक्ष्मी शर्मा, स्वाति वर्मा, आशुतोष शर्मा, श्रवण वर्मा, प्रशांत शर्मा, विपिन शर्मा, रतन समाधिया, प्रिया उपाध्याय, दीपिका वार्ष्णेय, छवि माहेश्वरी, पूजा भाटिया, शैफाली भारद्वाज, गोविंद उपाध्याय का सहयोग रहा। ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया।

बच्चों नें सुंदर आकृतियों के क्रिसमस ट्री बनाए और सेंटा क्लॉज द्वारा बच्चों  को उपहार भी वितरित किए। प्रधानाचार्य सुनील पचौरी व उप -प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा द्वारा बच्चों को क्रिसमस डे के संबंध में जानकारी दी। आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। सभी छात्र छात्रा सेंटा क्लॉज की पोशाक पहनकर स्कूल में आए। सेंटा क्लॉज ने छात्रों को उपहार व चाकलेट बांटीं। प्रबंधक रजनेश कुमार क्रिसमस डे के संबंध में अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें