फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी मानिकपुर को संजय चौधरी ने लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

भाजपा नेता संजय चौधरी ने सोमवार को मानिकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया। अब वह पीएचसी की स्थिति में सुधार कराकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुचारु करेंगे। इससे पहले संजय ने पीएचसी का जायजा लिया। यहां स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि पीएचसी के नाम बिजली कनेक्शन तो है लेकिन लाइट के लिए उनको पड़ोस के गांव से तार डालकर बिजली लानी पड़ती है।
विज्ञापन

इस कारण वहां पर कार्यरत डॉक्टर एवं कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संजय ने इस समस्या का शीघ्र ही समाधान कराने का उनको आश्वासन दिया। इसके साथ पीएचसी के आसपास मौजूद गंदगी को भी साफ करवाया। मौके पर डॉ. सुरेंद्र सिंह राघव, सर्वेश कुमार, डॉ. यशवीर सिंह, शिव कुमार परमार एवं ओमवरी शाह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें