फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 वार्ड सदस्यों का चुनाव परिणाम हुआ घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में सोमवार की सुबह ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव की मतगणना सुबह साढे़ आठ बजे से शुरू हुई। हालांकि विकास खंड की मात्र पांच ग्राम पंचायतों के 26 वार्ड सदस्यों के लिए मतों की गिनती की गई।
इसके लिए सुबह से ही ब्लॉक परिसर में चहल-पहल शुरू हो गई। सर्वप्रथम ग्राम पंचायत सिताहरी की मतगणना हुई। एक वार्ड के लिए मात्र 47 मत पडे़ थे, जिनमें से एक मत निरस्त होने के बाद दोनों प्रत्याशियों को बराबर-बराबर मत मिले थे। निर्वाचन अधिकारी द्वारा यहां पर्ची डालकर परिणाम घोषित किया गया और अफसाना को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार ममौता कलां में नौ वार्ड के लिए मतदान हुआ था। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार वार्ड संख्या एक से सर्वेश वार्ड दो से आशा देवी, वार्ड संख्या तीन से प्रेमलता, वार्ड संख्या चार से बंटी, वार्ड संख्या पांच से बंटी, वार्ड संख्या छह से भावना, वार्ड संख्या सात से गुड्डू, वार्ड संख्या 13 से अन्नू देवी, वार्ड 15 से सुभाषचंद्र को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खेड़ा फिरोजपुर के वार्ड संख्या एक से मीरा देवी, वार्ड संख्या आठ से विपिन कुमार, वार्ड संख्या 12 से वीरेंद्रपाल, ग्राम पंचायत विर्रा के वार्ड एक से शारदा देवी, वार्ड चार से घूरेलाल, वार्ड सात से ऊषा देवी, वार्ड 12 से मालती और ग्राम पंचायत लढ़ौता के वार्ड पांच से किशन, छह से सत्यपाल, सात से जितेंद्र कुमार, आठ से सुमन, नौ से मनवीर, 10 से सुधा, 12 से टीकाराम, 13 से राजवती, चार से कमलेश को विजयी घोषित किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें