फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिकंदराराऊ में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसपी के सामने आईं 140 शिकायतें

Sat, 02 May 2026 09:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ के संपूर्ण समाधान दिवस में दुष्यंत कुमार बिजली मीटर लेकर तहसील पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा बिल जमा करने के बावजूद उन पर 16 हजार रुपये बकाया दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में संपूर्ण समाधान दिवस - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ तहसील सभागार में 2 मई को हुए संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने की। कुल 140 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें भूमि पर कब्जा, सिंचाई व्यवस्था और बिजली बिल से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। ग्रामीणों ने नहरों और बंबा में पानी न आने तथा सफाई व्यवस्था खराब होने की शिकायत रखी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन


दुष्यंत कुमार निवासी वसई वाबस बिजली मीटर लेकर तहसील पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा बिल जमा करने के बावजूद उन पर 16 हजार रुपये बकाया दिखाया जा रहा है। इस पर एसडीओ यूसुफ हुसैन ने स्पष्ट किया कि बिल रीडिंग के आधार पर सही है। प्रार्थी पर बकाया राशि वास्तव में लंबित है, जिसे जमा नहीं कराया गया है।

इसके अलावा भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने जल निगम द्वारा खोदाई के बाद सड़कों की मरम्मत न किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही बाजार और जीटी रोड पर बढ़ते अतिक्रमण की समस्या भी उठाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में एक सेवानिवृत्त शिक्षक अपनी दो नातिनों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके दामाद और बेटी के ससुराल पक्ष ने लड़का न होने के कारण उनकी बेटी और उसकी बच्चियों को वर्षों से अपने साथ नहीं रखा है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। कासगंज रोड स्थित निजी अस्पताल में गर्भपात के दौरान महिला की मौत के मामले में परिजनों ने कार्रवाई न होने पर प्रार्थना पत्र सौंपा। यहां बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। सीडीओ, सीएमओ, एसडीएम संजय कुमार, सीओ जैनेंद्र नाथ अस्थाना सहित वन विभाग, अग्निशमन विभाग, तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें