फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 1.55 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि

Thu, 20 Nov 2025 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी होने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। इस मौके पर जिले के 1.55 लाख किसानों के खातों में भी सम्मान निधि की धनराशि पहुंच गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने कहा कि खेती में सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाया जाए, जिससे ऊर्जा लागत कम होगी और आय में वृद्धि होगी। उन्होंने जैविक खेती, कम रासायनिक उर्वरकों के उपयोग और मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। किसानों को फैमिली आईडी के महत्व और इसके जरिये मिलने वाले शासकीय लाभों की भी जानकारी दी गई।
उपकृषि निदेशक हंसराज ने बताया कि जिले के 1.55 लाख किसानों के खातों में सम्मान निधि की 21वीं किस्त पहुंच गई है। मौके पर जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें