गाय की मौत के बाद पहुंचे हिंदूवादी और पुलिस कर्मी।
- फोटो : amar ujala
सलेमपुर बिजलीघर से निकल रही विद्युत लाइन पर बुधवार को बारिश के दौरान बिजली गिर गई, जिससे लाइन और इंसुलेटर डेमेज हो गए। लगातार दूसरे दिन भी वाहनपुर, महौ और सलेमपुर फीडर ठप पड़े रहे, जिससे करीब 50 गांव के लोगों ने बिजली संकट झेला। ग्रामीणों में बेहद नाराजगी बनी रही।
तीन फीडरों के ठप रहने से बुधवार के बाद गुरुवार को भी ग्रामीणाें को बिजली नहीं मिल पाई, जिससे गांव सलेमपुर, बरामई, धौरपुर, सौढ़, पहाड़पुर, पवलोई और शेखूपुर मदन सहित करीब 50 गांवों के लोग परेशान रहे। बिजली महकमे के अधिकारी गुरुवार की देर रात तक भी बिजली आपूर्ति को सुचारू नहीं कर सके।
ग्रामीणों का आरोप था कि विभाग दो दिन बाद भी लाइन में हुए फॉल्ट को नहीं ढूंढ सका है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ आरपी सिंह ने बताया कि वह लगातार विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग करा रहे हैं। क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कर दिया गया है। सप्लाई भी सुचारु की जाएगी।