फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दिया सुरक्षा-सम्मान का मंत्र

Wed, 31 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
lighting the lamp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ और उत्तर प्रदेश सरकार के बैनर तले महिला शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के विषय पर आयोजित सेमिनार में महिलाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया गया।
विज्ञापन


अलीगढ़ रोड स्थित बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सेमिनार में जुटे अधिकारियों, शिक्षाविद्, विधि विशेष, समाजसेवी और महिला हितों के लिए प्रतिबद्ध संगठन के प्रतिनिधि सैकड़ों की तादाद में जुटे। सभी ने अमर उजाला के प्रयास की दिल खोलकर तारीफ की,महिलाओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के खचाखच भरे हॉल में सेमिनार की शुरुआत डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इससे पूर्व बीएलएस स्टाफ ने डीएम का स्वागत किया। बच्चों ने स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ अलीगढ़ के संपादक अरुण आदित्य, यूनिट हेड अभय अशोक सर्वटे और क्लस्टर हेड सुप्रियो दासगुप्ता ने डीएम समेत सभी अतिथियों का बुके भेंटकर अभिनंदन किया। अमर उजाला के यूनिट हेड अभय अशोक सर्वटे ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा पूनिया ने अतिथियों और शहरवासियों का अभिनंदन किया।

महिलाओं और लड़कियों से दृढ़ विश्वास और निडर भाव से स्वयं को सुरक्षित रखने, खुद को शिक्षित कर समाज को परिवर्तित करते हुए महिलाहीन मानसिकता और विषमताओं से परे हटकर नाम रोशन करने का प्रण लेने की अपील की। आभार व्यक्त अमर उजाला अलीगढ़ के संपादक अरुण आदित्य ने किया। संचालन बीएलएस के टीचर समीर और पूजा चौधरी ने किया।

डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने महिला कल्याण के लिए शासन की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि एक समय अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी..सुनाकर नारी को अबला कहा जाता था, लेकिन अब नारी अबला नहीं, बल्कि सबला बन चुकी है। नारी का जितना सम्मान भारत में होता है, उतना और किसी देश में नहीं है।

समय के साथ महिलाओं की अहमियत बढ़ी है और अब हर क्षेत्र में उनकी आधी भागीदारी है। महिलाओं की सहभागिता से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। यूपी सरकार महिलाओं के उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। उन्होंने नारी जागृति के लिए अमर उजाला के प्रयास को महत्वपूर्ण और सराहनीय बताया।

‘अमर उजाला’ ने हर बार की तरह इस बार भी सराहनीय कदम उठाया है। नारी सम्मान के लिए प्रदेश सरकार के साथ मिलकर जो अभियान चलाया जा रहा है, उसकी जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। - अंजू दीपक, अध्यक्ष इनरव्हील क्लब ऑफ रॉयल
विज्ञापन


समाज को आगे बढ़ाने में नारी का विशेष महत्व होता है और समाज भी तभी आगे बढ़ सकता है जब नारी को बराकर का दर्जा और समय पर न्याय मिलेगा। -राधा गावर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें