फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र की नई उड़ान, 500 एकड़ में होगा विस्तार

Sun, 25 Oct 2026 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
विनीत चौरसिया
विज्ञापन


हाथरस। सिकंदराराऊ रोड स्थित सलेमपुर के नवीन औद्योगिक क्षेत्र का अब करीब 500 एकड़ में और विस्तार किया जाएगा। शासन स्तर से इसके लिए सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस विस्तार से जिले के उन स्थानीय उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनके निवेश प्रस्ताव जमीन के अभाव में लंबे समय से लटके हैं।
अब उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा आसपास के क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण और विकास की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सलेमपुर में पुराने औद्योगिक आस्थान के अतिरिक्त यूपीसीडा की ओर से करीब 498 एकड़ क्षेत्रफल में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रारंभिक कार्ययोजना के तहत इस क्षेत्र में स्थानीय छोटे व मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों के करीब 700 छोटे भूखंड सृजित करने का प्रावधान किया गया था। जिले के कई उद्यमियों ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान बड़े उत्साह से उद्योग लगाने के लिए 400 एमओयू साइन किए थे, इसमें से करीब 140 ने जमीन उपलब्धता न होने के कारण उद्यम स्थापित न होने की बात कही थी।
राज्य स्तर पर शासन को कई बड़े निवेश प्रोजेक्ट मिलने की वजह से हाथरस के इस नए विकसित हो रहे क्षेत्र में कई बहुराष्ट्रीय और वृहद परियोजनाओं के लिए बड़े भूखंड आवंटित कर दिए गए, जबकि कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट अभी पाइपलाइन में हैं। इस तरह स्थानीय छोटे उद्योगों के लिए तय किए गए अधिकांश प्लॉट बड़े निवेशकों के खाते में चले गए और स्थानीय स्तर पर भूमि की किल्लत खड़ी हो गई। संवाद


सीएम के समक्ष सांसद ने उठाई थी मांग
स्थानीय उद्यमियों की परेशानी को देखते हुए इसी वर्ष 28 जून को सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान सांसद ने मुख्यमंत्री के समक्ष उद्यमियों की मांग प्रमुखता से रखते हुए कहा था कि जिले में बाहरी बड़े निवेशकों का स्वागत है, लेकिन हाथरस की आर्थिक रीढ़ माने जाने वाले स्थानीय कारोबारियों और एमएसएमई इकाइयों को भी प्राथमिकता के आधार पर जमीन उपलब्ध कराई जाए। माना जा रहा है कि इसी क्रम में अब शासन ने औद्योगिक क्षेत्र के 500 एकड़ में अतिरिक्त विस्तार की मंजूरी दी है।


शासन स्तर सलेमपुर के नवीन औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए स्वीकृति मिल गई है। इस पर अभी हम काम कर रहे हैं। जल्द ही भूमि अधिग्रहण आदि की प्रक्रिया की शुरूआत की जाएगी और स्थानीय स्तर पर उद्यमियों को जमीन का आवंटन किया जाएगा।
-श्याम गोपाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा अलीगढ़।


60 फीसदी भूमि हाथरस के उद्यमियों को मिले

औद्योगिक क्षेत्र में 500 एकड़ का विस्तार होने से स्थानीय इकाइयों को भूखंड मिलेंगे तो निश्चित ही स्थानीय स्तर से विकास होगा। हमारी मांग है कि विस्तारित भूमि में से कम से कम 60 फीसदी हिस्सा जिले के स्थानीय एमएसएमई उद्यमियों के लिए आरक्षित रखा जाए, ताकि हाथरस का औद्योगिक विकास केवल कागजों तक सीमित न रहे।
विज्ञापन

-देवेंद्र मोहता, उपाध्यक्ष, हाथरस औद्योगिक सहकारी समिति, हाथरस।



सलेमपुर नवीन औद्योगिक क्षेत्र के 500 एकड़ विस्तार का निर्णय स्वागतयोग्य है। कई निवेश सिर्फ जमीन के इंतजार में अटके थे। अब यूपीसीडा प्रशासन को चाहिए कि भूमि अधिग्रहण और ले-आउट की प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करे। स्थानीय इकाइयों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत जल्द से जल्द प्लॉटों की ऑनलाइन बुकिंग व आवंटन शुरू कराया जाए।
-सुरेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें