अग्रवाल महिला सभा के दिवाली मेले में डांडिया खेलतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : Samvad
हाथरस। आगरा रोड स्थित रामोजी रिसॉर्ट में आयोजित दिवाली मेला में भक्ति संगीत पर गाए गए गीतों ने लोगों नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
अग्रवाल महिला सभा द्वारा आयोजित मेला का विधायक अंजुला माहौर ने उद्घाटन किया।सभा की अध्यक्ष इला जैन के नेतृत्व में आयोजित मेले में महिलाओं ने खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। डांडिया प्रतियोगिता और मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मेले में 60 से अधिक दुकानदारों ने अपने स्टॉल लगाए। इन पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
महिलाओं ने दीपावली की खरीदारी के साथ डांडिया नृत्य, पंचवटी लकी ड्रॉ और चटपटे व्यंजनों का आनंद लिया। उपस्थित सदस्यों को दीपावली के उपहार दिए गए। मेले में लाइव सिंगर की प्रस्तुति ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कल्पना अग्रवाल, सचिव मनीषा मित्तल, कोषाध्यक्ष दीप्ति बंसल, सहसचिव अंजलि मित्तल, कोऑर्डिनेटर ममता गर्ग, मीडिया प्रभारी शिल्पी गर्ग, मीडिया प्रभारी शिल्पी गर्ग, चार्टर अध्यक्ष पारुल बंसल, पूर्व अध्यक्ष रीना बंसल, हीना बंसल, गुंजन गर्ग, शिल्पी गर्ग, अंजना गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद