फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: तीन अधिकारियों का रोका वेतन, कारण बताओ नोटिस जारी, स्पष्टीकरण तलब

Tue, 08 Apr 2025 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस डीएम ने उपनिदेशक कृषि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ के प्रभारी चिकित्साधिकारी और सिकंदराराऊ के प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और इनका अप्रैल माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
नोटिस जारी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने तीनों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


डीएम ने नोटिस में कहा है कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अंतिम दिनांक से पांच दिन पूर्व करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पाया गया कि अधिकतर शिकायतों में बिना कोई ठोस कार्रवाई और शिकायतकर्ता से संपर्क किए गुणवत्ताहीन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की गई है, जिससे जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है।

डीएम ने उपनिदेशक कृषि हंसराज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. साहब सिंह और सिकंदराराऊ के प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत विश्व गौरव सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और इनका अप्रैल माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें