वेंलेंटाइन वीक गुलाब देने से लेकर चॉकलेट की मिठास तक पहुंच चुका है। एक-एक करके प्यार की रस्में पूरी होती जा रही हैं और वैलेंटाइन डे नजदीक आता जा रहा है। वैलेंटाइन वीक की तीसरी रस्म चॉकलेट के साथ मनाई गई। हाल ए दिल बयां करते समय अहसास को चॉकलेट ने और मीठा बना दिया।
जैसे-जैसे वेलेंटाइन डे नजदीक आ रहा है, युवाओं की बेताबी भी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को युवाओं ने चॉकलेट डे मनाया। कई तरह की चॉकलेट की खरीदारी की। चॉकलेट की मिठास के साथ दिल की बात कही।
विज्ञापन
वेंलेंटाइन वीक गुलाब देने से लेकर चॉकलेट की मिठास तक पहुंच चुका है। एक-एक करके प्यार की रस्में पूरी होती जा रही हैं और वैलेंटाइन डे नजदीक आता जा रहा है। वैलेंटाइन वीक की तीसरी रस्म चॉकलेट के साथ मनाई गई। हाल ए दिल बयां करते समय अहसास को चॉकलेट ने और मीठा बना दिया। गिफ्ट गैलरियों पर उपहार खरीदने के लिए युवाओं की भीड़ लगी रही।
मामला दिल का था इसलिए महंगे और जरूरती उपहारों की मांग अधिक रही। गिफ्ट गैलरियों कई दिनों से आकर्षक गिफ्ट और चॉकलेट से सजी हुई हैं। वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन शुक्रवार को टेडी डे मनाया जाएगा। युवाओं द्वारा एक-दूसरे को टेडी देकर इजहार ए इश्क किया जाएगा। मार्केट में तरह तरह के टेडी उपलब्ध हैं। बाजार में 100 से लेकर पांच हजार रुपये तक के टेडी की बिक्री की जा रही है।