इस साल पहली पूर्णिमा की तिथि 13 जनवरी को पड़ेगी। इसके बाद 12 फरवरी, 13 मार्च, 12 अप्रैल, 12 मई, 10 जून, 10 जुलाई, 09 अगस्त, 07 सितंबर, सात अक्तूबर, पांच नवंबर और चार दिसंबर के अलावा 14 मार्च व 11 जून को भी पूर्णिमा का योग बन रहा है।
इस साल अमावस्या की तिथियां
इस साल पहली अमावस्या 19 जनवरी को होगी। इसके अलावा 27 फरवरी, 29 मार्च, 27 अप्रेल, 26 मई, 25 जून, 24 जुलाई, 22 अगस्त, 21 सितम्बर, 21 अक्तूबर, 19 नवंबर और 19 दिसंबर को भी अमावस्या की तिथि होगी। इसके अलावा 27 मई, 23 अगस्त व 20 नवंबर को भी अमावस्या के योग बन रहे हैं।
ये हैं विवाह की शुभ तिथियां
- जनवरी माह में 16,18, 19, 20, 21, 22, 24, 26 व 27 तारीख।
- फरवरी में 3, 4, 7, 8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 23, 25 व 26 तारीख।
- मार्च मेें 1, 2, 3 व 6 तारीख।
- अप्रैल में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29 व 30 तारीख।
- मई में 1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18 19, 24, 28 तारीख।
- जून में 1, 2, 4, 7, 8, 9 व 12 तारीख।
- वंबर माह में 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 व 30 तारीख।
- दिसंबर माह में 04, 10 व 11 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे।