फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पटाखा की दुकानों पर सुरक्षा मानकों की जांच की

विज्ञापन
पटाखे के गोदाम पर छापा मारते अ​धिकारी।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
दिवाली को लेकर बुधवार को एसडीएम सदर शुभेंद्रु गोपाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके वाजपेयी और सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने शहर में पटाखा एवं आतिशबाजी की दुकानों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के इंतजाम, पटाखों के सुरक्षित भंडारण और शासन की ओर से निर्धारित मानकों की जांच की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी क्रियाशीलता, दुकानों के बीच निर्धारित दूरी, विद्युत सुरक्षा और आग से बचाव के इंतजाम देखे गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि पटाखों का भंडारण और बिक्री निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें। दुकानों पर अग्निशमन उपकरण अनिवार्य रूप से रखें और आसपास ज्वलनशील पदार्थ न रखें।
इसके अलावा दुकानों के आसपास धूम्रपान पर पूरी तरह प्रतिबंध रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी या नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें