फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एकता पदयात्रा में देशभक्ति के नारों से गूंजा सादाबाद

Wed, 19 Nov 2025 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद में निकली एकता यात्रा में मौजूद जिले की प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्या, दिनेश शर्मा व अ - फोटो : Samvad
विज्ञापन
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को कस्बे में एकता यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिले की प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित कई नेताओं ने शिरकत की। पूरा कस्बा सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहें, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूूंजता रहा।
विज्ञापन




एकता यात्रा स्थानीय देव गार्डन रोशनलाल इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई, जो कि मुख्य बाजार में होती हुई रोडवेज बस स्टैंड, मथुरा बस स्टैंड, चौधरी चरण सिंह तिराहा से होती हुई हाथरस रोड स्थित एसआर कांप्लेक्स पर पहुंची। यात्रा का कई स्थानों पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया।



मुख्य अतिथि जिले प्रभारी व प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्या का भाजपाइयों ने स्वागत किया। मौर्य ने कहा कि सरदार पटेल ने देश के लिए स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजादी के बाद जो कार्य किए, आज उन्हीं का परिणाम है कि आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर एवं विकसित बन रहा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन सदैव राष्ट्र के लिए समर्पित रहा।
विज्ञापन




अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम ने किया। कार्यक्रम में सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, हाथरस चेयरमैन श्वेता दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, रामकिशन चौधरी, चेयरमैन सादाबाद हेमलता अग्रवाल, महेंद्र सिंह आचार्य, रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह, मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, अंशुल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें