पुलिस ने नगला जयलाल मोड के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी की बाइक व अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में बताया कि बाइक 19 अप्रैल को गौड मैरिज होम से चोरी की थी।
सादाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो चोरों को नगला जयलाल मोड के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल व अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गांव खोंडा निवासी दिव्यांशू गौतम ने 19 अप्रैल को अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने नगला जयलाल मोड के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी की बाइक व अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में बताया कि बाइक 19 अप्रैल को गौड मैरिज होम से चोरी की थी। दोनों आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ भोला पुत्र श्यामलाल व अजीत उर्फ खिर्री पुत्र दिवाकर जाट निवासी नगला जयलाल के रूप में हुई है।