फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद के कवियों को मिला द ब्रिटिश वर्ल्ड रिकॉर्डस का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

हिंदी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार अणुव्रतसेवी डॉ. ललिता बी जोगड के संपादन में आचार्य महाप्रज्ञ पर केंद्रित एक पुस्तक मुंबई से प्रकाशित हुई है। इस पुस्तक को दि ब्रिटिश वर्ल्ड रिकॉर्डस लंदन यूके द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया है। इसमें देश-विदेश के 1,121 विद्वानों की रचनाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इस पुस्तक में सादाबाद के डॉ. रामदत्त मिश्र, डॉ. ज्वाला सिंह, वरिष्ठ कवि रामबाबू पिप्पल, जयप्रकाश पचौरी, हरिभान सिंह तथा हाथरस के सुरेशचंद्र शर्मा की रचनाओं का चयन किया गया है। इन सभी कवियों को द ब्रिटिश वल्र्ड रिकॉर्डस का प्रमाण पत्र भी मिल गया है। साहित्य जगत के कई गणमान्य लोगों ने इस सफलता पर इन कवियों को बधाई दी है। कवियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें