गांव शहबाजपुर चौराहे पर परचून की दुकान का तोड़ा गया शटर, फैला पड़ा सामान।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में चौराहे पर चोरों ने एक परचून के सामान की दुकान का शटर काटकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब दुकानदार मौके पर पहुंचा तो तब उसे घटना की जानकारी हुई। मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच जायजा लिया। शहबाजपुर चौराहे पर विजय कुमार पुत्र सुरेंद्रदत्त की परचून की दुकान है।
शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ डाला और दुकान के अंदर घुसकर चोर गोला, साबुन, चीनी, रिफायंड तेल के अलावा गल्ले को तोड़कर करीब एक हजार रुपये की नकदी भी ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके का जायजा लिया।