ब्लाॅक कार्यालय के सभागार में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा विकास खंड स्तरीय कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उस समय हंगामा हो गया, जब एक विभागीय कर्मचारी ने किसानों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। कई किसानों की इस कर्मचारी से तीखी झड़प हो गई। कई किसान गोष्ठी छोड़कर चले गए।
गोष्ठी में शामिल हुए नगला शेखा के किसान उदयवीर सिंह ने बताया कि वह भी गोष्ठी में गए थे। कर्मचारी ने किसानों के प्रति जो आपत्तिजनक टिप्पणी की वह, उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ है। हंगामे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इधर, इस मामले में जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि यदि गोष्ठी में किसानों के प्रति किसी ने कोई टिप्पणी की है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी