फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

145 बंदरों की मौत: कल आएगी गेहूं-चावल के नमूनों की रिपोर्ट, तब साफ होगी खाद्यान वितरण की स्थिति

Sun, 01 Dec 2024 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में 145 बंदरों की मौत हुई थी। मामले में एफसीआई कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। शासन की ओर से खाद्यान्न के वितरण व उठान पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
एफसीआई गोदाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में 145 बंदरों की मौत के मामले में एफसीआई के अधिकारियों को खाद्यान्न के नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट 2 दिसंबर को आएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही खाद्यान्न वितरण व उठान की स्थिति साफ हो सकेगी। मंडलीय कार्यालय की जांच कमेटी की निगाहें भी जांच रिपोर्ट पर अटकी हुई है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कलवारी रोड स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में 145 बंदरों की मौत के बाद दफनाने का मामला सुर्खियों में आया था। मामले में एफसीआई कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में सोशल मीडिया पर खाद्यान्न के जहरीले होने की खबर फैलने के बाद शासन की ओर से खाद्यान्न के वितरण व उठान पर रोक लगा दी थी।

आदेश पर खाद्यान्न का नमूना एकत्रित किया था। इसके बाद टीम ने नमूने को जांच के लिए भेज दिया। अब नमूने की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। खाद्य निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया है कि 2 दिसंबर को जांच रिपोर्ट आ सकती है। इसके बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी। उन्होंने कहा कि नमूनों की जांच होने में समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें