फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक और राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प

विज्ञापन
आरएसएस के प्राथमिक शिक्षा वर्ग में शामिल सदस्य। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सादाबाद द्वारा प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन रविवार को सुभाष गली स्थित श्री वासुदेव विद्या मंदिर में किया गया। जिला प्रचारक धर्मेंद्र जी ने शुभारंभ करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चरित्र का अभाव ही बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जातिवाद गरीबी जैसी गंभीर समस्याओं का मूल कारण है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रीयता का भाव समाज में जागरूक करने को व्यक्ति निर्माण के अभियान में जुटा है।
नगर संघचालक किशन ने कहा कि देश में हर वर्ष प्राथमिक शिक्षा वर्गों का आयोजन कर युवा शक्ति को बौद्धिक शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संघ राष्ट्र के लिए मानव निर्माण का कार्य करता है। संघ का सात दिन का प्रशिक्षण जीवन बदल देता है। नगर कार्यवाह देवेश जी ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने देश की गुलामी का मूल कारण समाज में बिखराव राष्ट्रीयता का भाव होना समझते हुए 1925 में संघ की स्थापना भारत को अंग्रेजों से मुक्त कराने और फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक प्रमुख सुधीर गर्ग ने कहा कि समाज परिवर्तन का काम संघ स्वयंसेवकों सात्विक सज्जन शक्ति के साथ मिलकर करने में जुटा है और राष्ट्र के लिए निज हित से ऊपर उठकर पूरे समाज को मिलकर काम करना पड़ेगा। इस मौके पर वर्ग के सह नगर संघचालक राजकुमार जी, अशोक जी कुरसंडा, रविंद्र जी, तरुण जी, राजकुमार जी, राकेश गर्ग बर्तन वाले, किशन गोपाल जी, राम किशन जी, अरविंद जी, यश जी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें