संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-16 की ग्राम पंचायत दगसह, ताजपुर, मई एवं चिरावली में रविवार को भाजपा पंचायत चुनाव के जिला संयोजक आचार्य महेंद्र सिंह, वार्ड-16 के प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर रावल, संयोजक डॉ. महेंद्रपाल शर्मा एवं सादाबाद के चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने ग्राम चौपालों में केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। आचार्य महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा किसानों की सच्ची हितैषी है।
वार्ड प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि महामारी के कारण वैश्विक मंदी की वजह से महंगाई जरूर बढ़ी है लेकिन यह स्थायी नहीं है। डॉ. रावल ने कहा कि हमें छोटे-छोटे प्रलोभनों और स्वार्थों को त्यागकर व्यापक राष्ट्रहित के बारे में विचार करना चाहिए। रविकांत अग्रवाल ने कहा कि जो पिछली सरकारें नहीं कर सकीं वो मोदी सरकार ने संभव कर दिखाया।
महेंद्रपाल ने बताया कि सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ समाज के हर वर्ग को मिल सके इसलिए भाजपा ने इस बार जिला पंचायत के चुनाव में अपनी हिस्सेदारी करने का मन बनाया है। इन चौपालों के बाद गांवों का भ्रमण कर सभी ने जनजागरण का कार्य किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हंवीर सिंह प्रधान, राजेंद्र सिंह धाकरे के अतिरिक्त कर्मवीर सिंह, रजत चौधरी, बंटी चौधरी, तरुण शर्मा, चंद्रभान सिंह, बलवीर सिंह, विनोद बघेल, उदयभानु सिंह, महेश चौधरी, कुबेर सिंह, डॉ. पूरन सिंह, श्यामसुंदर शर्मा, केशवदेव, नरेश चौधरी, विक्रमादित्य, दिनेश शर्मा एवं ग्रामसभा प्रभारी, संयोजक, बूथ प्रभारी, बूथ संयोजकों के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।