28 जून को सुबह छह बजे कार्यक्रम की समाप्ति तक भारी व मध्यम वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वहां आपातकालीन वाहनों को आवश्यकता अनुसार आने-जाने की अनुमति होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 जून के दौरे के लिए हाथरस प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जिला प्रशासन ने प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मथुरा-बरेली मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू किया है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र है, जहां जनसभा होनी है। सुरक्षा के दृष्टिगत इस ओर भारी व मध्यम वाहनों का रूट डायवर्ट किया है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि 28 जून को सुबह छह बजे कार्यक्रम की समाप्ति तक भारी व मध्यम वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वहां आपातकालीन वाहनों को आवश्यकता अनुसार आने-जाने की अनुमति होगी।
यह रहेगा डायवर्जन
कासगंज, एटा और अलीगढ़ की ओर से सिकंदराराऊ होते हुए हाथरस की ओर आने वाले वाहनों को पंत चौराहा, सिकंदराराऊ से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। हाथरस की तरफ इनका प्रवेश बंद रहेगा।
अलीगढ़ और सासनी से हाथरस जंक्शन की ओर आने वाले भारी व मध्यम वाहनों को विजयगढ़ चौराहा सासनी से विजयगढ़ होते हुए डायवर्ट कर दिया जाएगा।
मथुरा की तरफ से सिकंदराराऊ जाने वाले वाहनों को रुहेरी पुल के नीचे से सासनी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हाथरस जंक्शन में भी बैरीकेडिंग रहेगी और वाहनों को सलेमपुर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।