फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवमी व दशहरा पर खाली दौड़ी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
नवमी, दशहरा पर खाली दौड़ीं रोडवेज बसें
विज्ञापन

हाथरस डिपो को दो दिन में हुआ लाखों का नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नवमी और दशहरा पर्व हाथरस डिपो के लिए अच्छा नहीं रहा, क्योंकि यात्रियों के अभाव में डिपो की एक दर्जन से अधिक बसें खाली दौड़ीं। इस कारण डिपो को दो दिन में लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो की आमदनी की हालत सही नहीं है। कभी डीजल औसत गिर रहा है तो कभी रोडवेज की बसें खाली दौड़ रही हैं। इस कारण डिपो की आमदनी का ग्राफ अक्तूबर माह में गिर रहा है। सोमवार को दुर्गानवमी और मंगलवार को विजयादशमी के पर्व पर अवकाश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण अधिकांश लोग घरों से नहीं निकले। लोकल और लंबे रूटों पर दौड़ने वाली बसें खाली दौड़ीं। डिपो को दिन में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ। रोडवेज के कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि दो दिन में डिपो को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें