फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, चालक को पीटा

Thu, 13 Mar 2025 11:20 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ रोड पर गांव केवलगढ़ी के निकट बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर सामने आने से उरई डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने बस चालक की पिटाई कर दी। मौके पर अच्छा-खासा हंगामा हुआ।
विज्ञापन

उरई डिपो की बस आगरा से अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। गांव केवलगढ़ी के निकट ट्रैक्टर चालक ने बस को ओवरटेक किया। अचानक ट्रैक्टर सामने आने से बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राजकुमार निवासी चंदपा घायल हो गया। मौके पर यातायात बाधित हो गया। आक्रोशित भीड़ ने चालक को बस से खींच लिया और सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
-
कार ने मारी बाइक में टक्कर, दो युवक घायल
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा बाईपास के निकट बृहस्पतिवार को कार ने बाइक को टक्कर मारी दी। हादसे में अंश पाठक पुत्र अमन पाठक निवासी इंदिरा नगर हाथरस गेट व विकास कुमार पुत्र कंचन सिंह निवासी रम नगला थाना जंक्शन घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें