संवाद न्यज एजेंसी, हाथरस।
संभल में रोडवेज बस की गैस से भरे कैप्सूल की भिड़त के बाद हाथरस डिपो के अफसर सतर्क हो गए हैं। बृहस्पतिवार को डिपो की एआरएम ने चालक परिचालकों को मध्यम गति से संचालन का पाठ पढ़ाया। डिपो एआरएम ने अधीनस्थों से वार्ता की। बसों का संचालन सही तरीके से कराने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर माह में कड़ाके की सर्दी के साथ कोहरा छाने लगा है। कोहरे में सड़क दुर्घटना का ज्यादा अंदेशा रहता है। बुधवार को संभल के निकट गैस से भरे कैप्सूल व रोडवेज बस में भिडंत हो गई। इस दौरान काफी लोग घायल हो गए। कुछ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद बृहस्पतिवार की दोपहर को हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी ने चालकों को बसों के संचालन के बारे में जानकारी की।
साथ ही उन्होंने कहा कि चालक परिचालक पूरी नींद लें। बसों का संचालन मध्यम गति से करें। यदि कोहरे के कारण दिखाई न दे तो बस को एक साइड में खड़ी कर दें। हाथरस डिपो एआरएम शशी रानी का कहना है कि सर्दी को देखते हुए चालक परिचालकों की काउंसिलिंग की जा रही है।