न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के सभी ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। कार्यकाल समाप्त होने को लेकर ग्राम प्रधान लंबित कामों को निपटाने में जुट गए हैं। वहीं खातों में आई धनराशि को जल्द से खर्च करने में जुट गए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर ग्राम पंचायतों में हलचल तेज हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर से जिले भर के सभी ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। कार्यकाल समाप्त होने को लेकर अब प्रधान अपने ग्राम पंचायतों में पड़े लंबित विकास कार्यों को पूरा करने में जुट गए हैं, जिससे कि धनराशि को विकास कार्यों पर खर्च किया जा सके।
वहीं विभागीय अफसरों को कार्यकाल खत्म होने संबंधी आदेशों का इंतजार है, जिससे कि अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा सके। वहीं, कार्यकाल समाप्ति के दौरान गांव में विकास कार्यों को सुचारु रखने के लिए विभागीय अधिकारी शासन के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।