फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रक की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के हाथरस डिपो को नई बसें मिले अभी 15 दिन भी नहीं हुए और उनका दुर्घटनाग्रस्त होना शुरू हो गया है।शनिवार रात सिकंदराराऊ में हाथरस डिपो की नई बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें बस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में चालक परिचालक व यात्री घायल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

हाथरस डिपो को हाल ही में 19 नई बसें मिली हैं। बस नंबर यूपी 78 केटी 5498 को शनिवार को मथुरा से बरेली के लिए रवाना किया गया था। बस को सिकंदराराऊ में एटा सीमा के गांव पिलुआ के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस चालक हरदेव सिंह व परिचालक रवि गौतम सहित सभी यात्री इस दुर्घटना में सुरक्षित रहे। बस को वापस कार्यशाला में लाया जा रहा है। एआरएम इरफान अहमद ने बताया कि बस के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें