फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिना नक्शा के संचालित हो रहे 62 भवनों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत क्षेत्र में संचालित गेस्ट हाउस, कोल्ड स्टोर, आवासीय कॉलोनी, फैक्टरियों को नक्शा स्वीकृति कराए जाने के संबंध में नोटिस जारी किए गए है। जिला पंचायत की ओर से ऐसे 62 व्यवसायिक भवनों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है। अपर मुख्य अधिकारी ने तहसील सादाबाद क्षेत्र में 14 गेस्ट हाउस, 8 कोल्ड स्टोर, 1 आवासीय कॉलोनी, सिकंदराराऊ में 6 गेस्ट हाउस, 3 व्यावसायिक भवन, सासनी क्षेत्र में चार गेस्ट हाउस, पांच फैक्टरी, आठ कोल्ड स्टोरेज, मुरसान क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस, एक फैक्ट्री, पांच कोल्ड स्टोरेज, हाथरस क्षेत्र में एक फैक्टरी, पांच कोल्ड स्टोरेज संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। अपर मुख्य अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि नक्शा स्वीकृति न कराने की दशा में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें