हादसे के बाद डीएम अतुल वत्स ने जिला अस्पताल को हाईअलर्ट पर किया। सीएमओ डाॅ. राजीव रॉय व सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश चिकित्सकों की टीम के साथ यहां मौजूद रहे। डीएम व एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि बाइक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे टैंकर से बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन की मौत हुई है।
इनकी हुई मौत
हादसे में 12 साल के कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी सासनी, महाराज सिंह (45) पुत्र सौदान निवासी इगलास अड्डा हाथरस, बस के परिचालक अर्जुन (32) पुत्र किशनपाल निवासी गुलाबी थाना बागवाला जिला एटा और सोनू (52) पुत्र रमेशचंद्र निवासी हरीनगर सासनी की मौत हो गई।
ये हुए घायल
हादसे में माहिरा (7) पुत्री सोनू निवासी कटरा मलोई विजयगढ़, अलीगढ़, अंजना कुमारी उर्फ अंजू (35) निवासी छत्तरपुर हाथरस, सगे भाई योगेश (11) व वीरपाल (16) निवासी चौमुहा हरदुआगंज, सुखवीर (20) निवासी हड़ौली सासनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। इनके अलावा सगीर (35) निवासी आशा नगर सासनी, आसिफ (22) निवासी बिजलीघर, कल्पना गुप्ता (31) पत्नी दीपक गुप्ता व उनका चार साल का बेटा आरव निवासी सासनी घायल हुए। प्रीति (26) निवासी सीकुर सासनी, गफ्तार (24) निवासी जमालपुर सासनी, कटरा मलोई, विजयगढ़ के जावेद (24), उनकी पत्नी नाजमा, बहन काजल (17) व बेटे अयान (8) घायल हुए हैं। इनमें नाजमा व अयान को गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। बबली (25) निवासी तिलौठी, सासनी भी घायल हुईं। वे बेटे कुलदीप के साथ थीं, जिसकी हादसे में मौत हो गई। अल्हैपुर, चंदपा के शान मोहम्मद (56), वारिस अली (50), राजकुमार (40) व मुख्तियार (35) को सीधे जिला अस्पताल लाया गया। ये मामूली घायल थे। मुकेश देवी (50) निवासी इगलास अड्डा हाथरस घायल हुईं। इनके पति महाराज सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। इन्हें जिला अस्पताल से रेफर किया गया। टैंकर का चालक खेमचंद्र (50) निवासी धनौटी सादाबाद भी घायल हो गया।