फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुरसान व सादाबाद में गोशाला तक जाने वाले रास्तों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से मुरसान और सादाबाद क्षेत्र की गोशालाओं तक पहुंचने वाले मार्गों के निर्माण के लिए 53.56 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इन कच्चे मार्गों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

कच्चे रास्तों के कारण गोशालाओं तक चारा और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं। योजना के तहत मुरसान ब्लॉक के गांव लहरा और अहरई स्थित गोशालाओं तक पक्के मार्ग बनाए जाएंगे। सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरसंडा में भी गोशाला को जोड़ने वाले रास्ते का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में इन स्थानों पर बरसात और धूल भरे मौसम में आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे गोवंशों की देखभाल में भी परेशानी आती है। नए मार्ग बनने से गोशाला संचालकों पशुपालकों और ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा सिकंदराराऊ स्थित बीआरसी भवन की मरम्मत और सुंदरीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण अशोक कुमार शर्मा के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। निर्माण में गुणवत्ता और मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें