फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चार साल बाद बनी सादाबाद के मुख्य बाजार की सड़क

विज्ञापन
सादाबाद के मुख्य बाजार में बनाई गई सड़क। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चार साल से बदहाल नगर के मुख्य बाजार की सड़क बनने लगी है, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राहगीरों को राहत मिली है। बृहस्पतिवार रात नगर पंचायत प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू कराया। आधी सड़क का निर्माण देर रात ही पूरा कर लिया गया। सुबह नई सड़क देखकर लोगों ने राहत की सांस ली, क्योंकि लोग जर्जर सड़क पर चल रहे थे।
विज्ञापन

जल निगम नगर में भूमिगत पेयजल पाइपलाइन डाल रहा है, इसकी वजह से मुख्य बाजार की सड़क का निर्माण कार्य लंबित था। हाल ही में पाइपलाइन का कार्य पूरा होने के बाद नगर पंचायत ने सड़क निर्माण शुरू कराया। करीब 99 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क गणेश द्वार से आगरा चुंगी तक लगभग 1100 मीटर लंबाई में तैयार की जा रही है।
बृहस्पतिवार रात सड़क के बड़े हिस्से का निर्माण किया गया, जबकि शेष अगले चरण में पूरा किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद किनारों का समतलीकरण कराने के बाद अंतिम सतह डाली जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें