फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चोरों का गिरोह पकड़ा, दो घटनाओं का खुलासा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक गैंग का पर्दाफाश किया है। इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 63,700 रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त टेंपो बरामद किया है। तीन सदस्यों में शाहरुख निवासी थाना शाहगंज आगरा सहित दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में सीस्ता कट के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध टेंपो को रोककर जांच की गई। जिससे चोरी की घटनाओं में शामिल गैंग का खुलासा हुआ और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न जनपदों में वारदातों को अंजाम देते हैं। सादाबाद में चोरी किया मंगलसूत्र आगरा के रामबाग क्षेत्र में एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेचा था।
29 मई को गीगला निवासी एक महिला बच्चे की दवा लेने आगरा जा रही थी। जारऊ बंबा के पास टेंपो चालक और उसमें बैठी महिलाओं ने उसे जबरन उतार दिया। बाद में महिला को पता चला कि उसका सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया है। इस संबंध में थाना सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी घटना 16 अप्रैल की है, जब ऊघई निवासी अजीत कुमार ने एसबीआई शाखा से 2.03 लाख रुपये निकाले। बैंक परिसर में ही एक अज्ञात महिला ने उनके बैग से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। इसकी भी रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें