फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: जलेसर रोड पर कंटीली झाड़ियों से हो रहे सड़क हादसे, हो तारबंदी, लगाए जाएं चेतावनी बोर्ड

Mon, 23 Dec 2024 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद जलेसर मार्ग पर मदनलाल ईंट भट्टा के सामने स्थित जमीन में कंटीली झाड़ियां उग आई हैं। इनमें जंगली सूअर और नीलगाय घूमते रहते हैं और यह पशु अचानक झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आ जाते हैं, जिस वजह से वाहन चालक इनसे टकराकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के गांव मढ़ाभोज निवासी चौधरी भूरी सिंह एडवोकेट ने कहा है कि सादाबाद के जलेसर मार्ग पर मदनलाल ईंट भट्टा के सामने नीलगाय व जंगली सूअर आए दिन वाहनों से टकरा कर लोगों को घायल कर रहे हैं। उन्होंने इस समस्या को दूर करने के लिए एसडीएम सादाबाद को एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि सादाबाद जलेसर मार्ग पर मदनलाल ईंट भट्टा के सामने स्थित जमीन में कंटीली झाड़ियां उग आई हैं। इनमें जंगली सूअर और नीलगाय घूमते रहते हैं और यह पशु अचानक झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आ जाते हैं, जिस वजह से वाहन चालक इनसे टकराकर घायल हो रहे हैं। अब तक कई दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं। उक्त स्थान पर जनहित में दोनों साइड तारबंदी कराई जाए और चेतावनी बोर्ड लगाया जाए, ताकि हादसे रुक सकें और आम राहगीरों की जान की सुरक्षा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें