फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मिठाई विक्रेता की दुकान के शटर में गोली मारकर भागे बाइक सवार, बाजार में हड़कंप

Mon, 23 Dec 2024 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रात करीब 9.10 बजे दुकानदार मिठाई की दुकान को बंद कर रहे थे। दुकान का शटर नीचे गिराया जा रहा था। जब दुकानदार लघुशंका करने दूसरी तरफ गया तो इसी दौरान एक बाइक पर दो लड़के आए और दुकान के शटर में गोली मारकर भाग गए।
विज्ञापन
फायरिंग करने वाले बाइक सवार सीसीटीवी में कैद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहर बाजार स्थित ताराचंद्र मिठाई भंडार की दुकान के शटर पर 21 दिसंबर की रात बाइक पर आए दो युवकोें ने फायरिंग कर दी। गोली शटर में लगी, जिससे उसमें छेद हो गया।

विज्ञापन

घटना के बाद बाइक सवार उल्टा सीधा बोलते हुए भाग निकले। देर शाम हुई इस घटना से बाजार में खलबली मच गई। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। कोतवाल सतेंद्र सिंह राघव और सीओ हिमांशु माथुर ने घटनास्थल का दौरा किया और दुकान संचालक से पूछताछ की। इस मामले में सादाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जवाहर बाजार सादाबाद निवासी बंटी कुमार पुत्र अशोक कुमार ने सादाबाद कोतवाली में विभिन्न धाराओं में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर की रात करीब 9.10 बजे वह बाजार वाली मिठाई की दुकान को बंद कर रहे थे। दुकान का शटर नीचे गिराया जा रहा था। शटर का ताला दुकान पर काम करने वाले मुकेश पुत्र फूल सिंह निवासी नगला केसरी जलेसर रोड सादाबाद लगा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान जब वह लघुशंका करने दूसरी तरफ गया तो इसी दौरान एक बाइक पर दो लड़के आए और दुकान के शटर में गोली मारकर भाग गए। भागते समय गाली गलौज करने लगे, जिन्हें दुकान पर काम करने वाले देव उसके छोटे भाई ने सुना। व्यापारी ने बताया कि कुछ अपराधी उन्हें डराना चाहते हैं। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें