फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद का युवा संवाद और कार्यकर्ता सम्मेलन 21 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचार धाराओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सादाबाद के हाथरस रोड स्थित मुरली गार्डन में 21 जून को सुबह 11 बजे से युवा रालोद का युवा संवाद और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी जानकारी बुधवार को रालोद जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में युवा रालोद पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में दी।
युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीन पौनियां ने बताया कि इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गांव-गांव जनसंपर्क भी शुरू कर दिया गया है। अधिक से अधिक युवाओं से इस सम्मेलन में जुटने का आह्वान किया जा रहा है। क्षेत्र के काफी युवाओं को इस सम्मेलन में रालोद की सदस्यता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने व गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को रालोद की विचारधारा समझाकर पार्टी से जोड़ने का का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा, विशिष्ट अतिथि के रूप में बृज क्षेत्र अध्यक्ष युवा रालोद अतुल सिसौदिया, युवा वरिष्ठ नेता प्रशांत कनौजिया, रालोद प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक गुर्जर भी मौजूद रहेंगे।
इसमें कई दलों को छोड़कर युवा रालोद की सदस्यता ग्रहण करेंगे। युवा रालोद जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह ने कहा कि अब देश के किसानों व युवाओं को प्रधानमंत्री की बातों पर विश्वास नहीं है, लिहाजा अब वह फिर से रालोद की तरफ लौट रहे हैं। यह सम्मेलन रालोद के लिए संजीवनी का काम करेगा।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर सिंह और रालोद नेता चंद्रेश चौधरी ने कहा कि युवा शक्ति ही विधानसभा चुनावों में रालोद की जीत में मील का पत्थर साबित होगी। युवाओं को विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किए जाने का कार्य किया जाएगा। वार्ता के दौरान बहादुर वकील, धांता पहलवान, भोला पहलवान, ओमवीर सिंह, बहादुर सिंह एडवोकेट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें