संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
कस्बा निवासी व्यापारी शुभम कुमार पुत्र गोपाल भाटिया ने कोतवाली में तहरीर देकर कुछ युवकों पर उसे मोबाइल फोन पर जान से मारने धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे छह युवक कथित पत्रकार बनकर उसके मकान के नीचे के मंजिल पर बने गोदाम में आए और उसे धमकी दी अगर उन्होंने रुपये नहीं दिए तो वह अधिकारियों से छापा डलवा देंगे।
पुलिस को फोन करने पर यह लोग वहां से चले गए। इसके बाद सोमवार को उसने कोतवाली में इन युवकों के खिलाफ तहरीर दे दी। अब यह युवक उसे फोन पर लगातार गालियां दे रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। व्यापारी ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है।