फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अनुभवी व युवा जोश का समावेश कर रालोद ने सौंपी विस क्षेत्रों की जिम्मेदारी

Mon, 16 Dec 2024 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय पर किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह प्रधान ने की। बैठक में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अनुभवी, युवा जोश वाले पदाधिकारियों का समावेश बनाकर दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय लोकदल सुआ पहलवान व विशिष्ट अतिथि के रूप में सादाबाद के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी रहे।
बैठक में 23 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के पूरे जनपद में गांव-गांव जाकर साप्ताहिक कार्यक्रम किसान गोष्ठी का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया। विधानसभा सिकंदराराऊ में प्रभारी के रूप में बंटी भैया, महेंद्र सिंह धनगर, सुमित चौधरी, कोमल सिंह मास्टर साहब, व्योग चौधरी व यादवेंद्र बघेल को दी गई।
विज्ञापन

वहीं सादाबाद विधानसभा की जिम्मेदारी विनोद चौधरी उर्फ गुडडू, मुनमुन चौहान, महिपाल चौधरी, दीवान सिंह, राजेश चौधरी को दी गई। 23 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख सादाबाद बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख सादाबाद सुआ पहलवान, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, उम्मेद सिंह आदि अहम रूप से मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें