कुछ एक गानों के बाद उन्होंने आरएलडी आई रे... गाना शुरू कर दिया। गाना सुनकर पंडाल में बैठे भाजपाइयों के होश उड़ गए। संयोजक अंकित गौड़ सहित कई भाजपाइयों ने गाना बंद करा दिया। वहीं बिना किसी संबोधन के गायक एंडी जाट को मंच के पीछे का रास्ता दिखा दिया। घटना चर्चा में बनी हुई है।