फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितिश यादव को मिली हाथरस में शिक्षक कांग्रेस की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के चर्चित पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ता रितिश यादव को कांग्रेस आलाकमान ने शिक्षक कांग्रेस की जिम्मेदारी दी है। यूपी शिक्षक कांग्रेस के चेयरमैन अजय कुमार सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अनुमति से रितिश यादव को हाथरस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
रितिश यादव शहर के चर्चित सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता के साथ साथ अध्ययन अध्यापन कार्य से जुड़े हुए हैं। वह सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर गोविंद बल्लभ पंत के प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर आंदोलन छेड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में जारी किसान आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। रितिश यादव को शिक्षक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाने पर युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान, पर्यावरणविद रंजन राना, सुरेंद्र उपाध्याय, किरनपाल सिंह, सौरभ राना, सूरज सिंह, संजीव खत्री ने हर्ष व्यक्त किया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें