फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मिट्टी में बाइक फिसलने से सवार की मौत, दोस्त व उसकी बेटी घायल

Sun, 04 May 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक बाइक पर तीन सवार जैसे ही गांव कैलोरा के निकट पहुंचे तो बारिश की वजह से गीली हुई मिट्टी में बाइक फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर गए। जिससे एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक दानी सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कैलोरा के निकट मिट्टी में बाइक फिसलने से मथुरा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक सवार अपने दोस्त की ससुराल अगसौली से लौट रहा था। हादसे में दोस्त व उसकी बेटी भी घायल हुई है।

विज्ञापन


मथुरा जिले के थाना जमुना पार क्षेत्र के गांव ढहरुआ निवासी 45 वर्षीय दानी सिंह अपने दोस्त वीरेंद्र की ससुराल सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अगसौली गए थे। रविवार की सुबह वह अगसौली से मथुरा लौट रहे थे। बाइक पर वीरेंद्र व उनकी सात वर्षीय बेटी गौरी भी सवार थी। वह जैसे ही गांव कैलोरा के निकट पहुंचे तो बारिश की वजह से गीली हुई मिट्टी में बाइक फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर गए।

मौके पर क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दानी सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मथुरा से दोपहर में दानी सिंह के परिजन पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दानी सिंह गांव में खेती करते थे। इधर, घायल वीरेंद्र व उनकी बेटी का उपचार बागला जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें