गिजरौली में जलभराव से होकर गुजरता व्यक्ति
- फोटो : संवाद
मौसम में बदलाव का सिलसिला 3 मई की सुबह भी जारी रहा। सुबह फिर साढ़े नौ बजे से 10 बजे तक करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश से सड़कों पर कीचड़ और कहीं-कहीं जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
3 मई की सुबह से ही बादल छाये रहे। देखते ही देखते सुबह करीब साढ़े नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर कीचड़ हो गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय हुई बारिश से मौसम में ठंडक आ गई। कूलर और एसी की ठंडक असहनीय हो गई। पंखे की हवा में भी लोगों को चादर ओढ़नी पड़ गई।
सुबह बारिश के चलते लोगों को काम पर निकलने में देरी हो गई। दुकानें भी आम दिनों के मुकाबले देरी से खुल पाईं। बारिश बंद होने के बाद आंशिक रूप से धूप निकल आई, लेकिन मौसम में आई नमी की वजह से गर्मी महसूस नहीं हुई। पंखे की हवा से ही लोगों का काम चलता रहा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन बादल छाये रह सकते हैं और बारिश की संभावना है।