फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात से लौट रहे युवक को तीन बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात से लौट रहे युवक को तीन बदमाशों ने लूटा
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड पर सेकसरिया इंटर कॉलेज के पास हुई घटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड सेकसरिया इंटर कॉलेज के पास आधी रात को बारात से लौट रहे युवक के साथ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे युवक को नहीं सुना गया तो उसने एसपी से शिकायत की।
रविवार को नगला अलगर्जी गंगानगर कॉलोनी से मथुरा के राया में बरात गई थी। उस बरात में गंगा नगर कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा भी गया था। वह रात को बरात से लौटा। करीब 12 बजे वह पैदल-पैदल अपने घर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सिटी रेलवे स्टेशन से थोड़ा आगे सेकसरिया इंटर कॉलेज के पास उसे तीन लोग मिल्रे जिन्होंने राहुल के साथ मारपीट की और उससे 7500 रुपये और मोबाइल फोन लूट ले गए। राहुल लूट की तहरीर देने कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने उससे मोबाइल गिरने का प्रार्थना पत्र ले लिया। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें