फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: संदिग्ध हालात में सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी की मौत, घर के अंदर मिला जला हुआ शव

Thu, 11 Apr 2024 07:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सेवानिवृत्त बुजुर्ग अपने प्लॉट में रह रहे थे। एक दिन पहले मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने उनके एक बेटे को हिरासत में लिया था। बुजुर्ग अकेले ही थे।संदिग्ध हालात में उनका जला हुआ शव घर के अंदर मिला।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद में कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरसंडा-नगला गिरधारी में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सेवानिवृत्त बुजुर्ग की 10 अप्रैल की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका घर के ही अंदर जला हुआ शव मिला। सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई निवासी 86 वर्षीय भगवान सिंह पुत्र मदनलाल बीते कई सालों से सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला गिरधारी स्थित अपने प्लॉट में रह रहे थे। एक दिन पहले 10 अप्रैल को मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने उनके एक बेटे को हिरासत में लिया था। नगला गिरधारी स्थित घर पर भगवान सिंह अकेले ही थे। 

11 अप्रैल की सुबह संदिग्ध हालात में उनका जला हुआ शव घर के अंदर मिला। जब इसकी जानकारी आसपास रहने वाले लोगों को हुई तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों व कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग भगवान सिंह की मौत के संबंध में परिजनों को कुछ जानकारी नहीं है। 

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-गोपाल सिंह, सीओ सादाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें