फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सेवानिवृत्त दरोगा ने खुद को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अलीगढ़ किया रेफर

Fri, 27 Sep 2024 09:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मोहल्ला खंदारी गढ़ी में सेवानिवृत्त दरोगा सुशील कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। सुशील कुमार का बड़ा पुत्र बैंक में नौकरी करता है, वहीं छोटा बेटा यूपी पुलिस में कॉस्टेबल है। 27 सितंबर की दोपहर सुशील कुमार ने गृहक्लेश के चलते अपनी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। 
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के खंदारीगढ़ी में सेवानिवृत्त दरोगा ने 27 सितंबर की दोपहर गृह क्लेश के चलते कनपटी पर रिवॉल्वर रखकर गोली मार ली। इस घटना से सेवानिवृत्त दरोगा गंभीर से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बागला अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन

मोहल्ला खंदारी गढ़ी में सेवानिवृत्त दरोगा सुशील कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। सुशील कुमार का बड़ा पुत्र बैंक में नौकरी करता है, वहीं छोटा बेटा यूपी पुलिस में कॉस्टेबल है। 27 सितंबर की दोपहर सुशील कुमार ने गृहक्लेश के चलते अपनी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। 

गोली की आवाज सुनते ही भगदड़ मच गई। परिवार के सदस्य आनन फानन उपचार के लिए गंभीर घायल दरोगा को लहुलुहान अवस्था में बागला अस्पताल लेकर गए। जिला अस्पताल से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन

सेवानिवृत्त दरोगा की हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ राम प्रवेश राय ने बताया कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें