रवेंद्र सिंह सेना में हवलदार रह चुके थे। वह खेत के चारों ओर तारबंदी करने पहुंचे थे। चार-पांच खंभे गाड़ने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़े।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
खेत में गेहूं की फसल को पशुओं से बचाने की कोशिश कर रहे किसान (सेवानिवृत्त हवलदार) की हार्टअटैक से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन
सादाबाद के गांव थलूगढ़ी निवासी 60 वर्षीय रवेंद्र सिंह पुत्र सुल्तान सिंह सेना में हवलदार रह चुके थे। उनके भतीजे चंद्रपाल के अनुसार, सोमवार को वह खेत के चारों ओर तारबंदी करने पहुंचे थे। चार-पांच खंभे गाड़ने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल आगरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रवेंद्र सिंह अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों सहित परिवार छोड़ गए हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। पत्नी शकुंतला देवी, पुत्र पंकज कुमार और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रवेंद्र सिंह के निधन की सूचना पर सेना की जाट रेजीमेंट के अधिकारी भी पहुंचे और सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।