संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर उनके छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। जीटी रोड स्थित तरुण गेस्ट हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पुंढीर ने कहा कि मुखर्जी वास्तव में सच्चे देशभक्त थे।
कश्मीर में तिरंगा फहरा कर उन्होंने अपने मंसूबों का संकेत दे दिया था। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। रंजीत पौरुष, हाकिम सिंह, विजयप्रताप सिंह, महेश पुंढीर, दीनदयाल चौहान, अमित कुमार, ललित पुंढीर, देवेंद्र राघव, टीकम सिंह, चौधरी पवन सिंह आदि मौजूद थे।
क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राना के बिसाना स्थित कार्यालय पर भी मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। विधायक और उनके समर्थकों ने मुखर्जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर ओजवीर सिंह राना, लोकेश जादौन, रजत तोमर, अनुज परमार, रवि राणा, रामप्रकाश आदि मौजूद थे।
नगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान के आवास पर मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। बृजेश चौहान, विपिन लाल, मीरा माहेश्वरी, भाजपा नगराध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेंद्र कुमार, अनिल जादौन, प्रवीण वासनी, सूरज बजाज, मुकुल गुप्ता, रामदास वाल्मीकि, नेम सिंह, कमलेश शर्मा, शशिवाला, कृष्णा यादव, अमन गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, रुजीत पौरुष आदि मौजूद थे।