फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधा लगाकर डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपाइयों ने उत्साह से मनाई। उनकी जयंती पर कहीं पौधरोपण किया गया तो कहीं उनके छविचित्र पर माल्यार्पण किया गया। भाजपाइयों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
गांव गुतहरा में भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह धाकरे, सूरज शाह, प्रधान गिर्राज दिवाकर, नागेश यादव, नंदकिशोर, राजेश, पृवेंद्र सिसोदिया ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। वहीं, कस्बे के कृष्णा गार्डन में डॉ. श्यामा प्रसाद के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, प्रभात पचौरी, तपन जौहर, डॉ. महेंद्र पाल शर्मा, तरुण शर्मा, बबलू गौतम, अनिल पाराशर, अमित वर्मा, अंकुश गौड़, दरवेश गौतम, चरन सिंह, पवन गौतम आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें